Spread the love

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के युवा नेता व बीडीसी सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के समन्वयक अशोक ठाकुर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट की है।

विक्रमादित्य सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए कहा कि अशोक ठाकुर के निधन से उन्होंने अपना एक युवा साथी खो दिया, जिसकी कमी उन्हें सदैव रहेगी। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *