Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 11 मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा और शिमला जिले में 2-2, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। शिमला जिले में दो मरीजों की मौत हुई है। यहां 58 और 45 वर्षीय व्यक्तियों की इस वायरस से मौत हुई है। मंडी जिले के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से चार मरीजों की मौत हुई है। वहां मंडी जिले के थुनाग के 60 वर्षीय कारोबारी की मौत हुई है। साथ ही कुल्लू जिले के 68 वर्षीय वृद्धा और हमीरपुर जिले के भोरंज के 57 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। थुनाग के मुहारग गांव के साठ वर्षीय संक्रमित कारोबारी ने सुबह 7 बजे नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। हमीरपुर के भोरंज निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की भी शुक्रवार सुबह मौत हुई है। वहीं, सोलन जिले के एमएमयू अस्पताल में कोरोना संक्रमित 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ऊना जिला में अंब उपमंडल के लोहारां के 86 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। बुजुर्ग की मौत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के दौरान हुई थी और मौत के बाद उनका सेंपल लिया गया था और रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बीच, सिरमौर जिले में पांवटा साहिब के 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहरबाद बुजुर्ग की मौत हो गई थी और मौत होने के बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। राज्य में कोरोना वायरस से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 491 पहुंच गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *