Spread the love

शिमला। कांग्रेस विधि विभाग ने कुल्लू में एक कांग्रेस नेता वरिष्ठ अधिवक्ता चन्देश्वर ठाकुर के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशांत कपरेट व कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष आईएन मेहता ने कुल्लू जिला पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने इस मामले पर अधिवक्ता से माफी नहीं मांगी और मामले को रद्द नहीं किया तो कांग्रेस भी कुल्लू पुलिस प्रमुख के खिलाफ मैदान में उतरने से कोई गुरेज नहीं करेगी। 
कपरेट व मेहता ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और कानून की आड़ में अगर किसी नेता या अधिवक्ता या आम लोगों पर किसी पूर्वाग्रह से कोई झूठा मामला बनाने की कोशिश की जाएगी तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। कपरेट व मेहता ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस पूरे मामले की कोई निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी पुलिस कर्मचारियों के साथ जिला कप्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में न तो अधिवक्ताओं को ही किसी बड़े आंदोलन के लिए प्रेरित करें और न ही कांग्रेस को। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *