Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 24 घंटे में 13 और मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 3-3, मंडी और शिमला जिलों में 2-2 और बिलासपुर, चंबा और किन्नौर जिलों में एक-एक मरीज की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भुंतर कुल्लू के 85 वर्षीय बुजुर्ग और शिला किप्पर की 78 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 70 और 85 वर्षीय दो बुजुर्गों की भी मौत हुई है। वहीं, कांगड़ा जिले में सेना अस्पताल योल में 82 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। इसके अलावा 70 वर्षीय बुजुर्ग और 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी इस संक्रमण के चलते मौत हुई है। 
आईजीएमसी अस्पताल शिमला में कोरोना संक्रमण से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। यहां किन्नौर के 55 वर्षीय व्यक्ति और शिमला जिले के जुब्बल के 31 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। यहां 67 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हुई है। इस बीच, चंबा अस्पताल में भनोला की 62 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई। वहीं, बिलासपुर जिले के 85 वर्षीय बुजुर्ग ने भी इस संक्रमण से दम तोड़ दिया। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 468 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *