Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नितीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। नितीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बिहार में एनडीए की भारी बहुमत से जीत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश नीतिश कुमार के नेतृत्व में विकास के नए र्कीतिमान हासिल करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में बिहार विकास की राह पर तीव्रता से आगे बढ़ेगा और नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *