Spread the love

सुंदरनगर। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी के तत्वावधान में महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय (एमएलएसएम), सुंदरनगर में आयोजित एसपीयू अंतरमहाविद्यालयी बास्केटबॉल एवं बॉक्सिंग(महिला/पुरुष)वर्ग चैंपियनशिप का वीरवार को समापन हुआ। 

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, जोश और खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में सुंदरनगर के स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

कॉलेज प्राचार्या प्रो. सुमन कुमारी कटोच ने मुख्य अतिथि का शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ.पदम सिंह गुलेरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कॉलेज प्राचार्या प्रो.(डॉ.) सुमन कुमारी कटोच ने अपने संबोधन में कहा कि 32 वर्षों के बाद इस विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों, आयोजन समितियों, टीम प्रभारियों तथा अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आए डॉ. पदम सिंह ने कहा कि खिलाड़ी जो हारता है वास्तव में वही जीतता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश जम्वाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। खेलों से हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ साथ खिलाड़ियों को, नशे से दूर रहने और खेल मैदान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। खेल केवल पदक और ट्रॉफियां जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्षशीलता विकसित करने का सशक्त माध्यम भी हैं। 

उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेलों के प्रति समर्पित रहने और अपने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। 

बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जीसी सरकाघाट कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वीजीसी मण्डी कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। तृतीय स्थान के लिए हुए मुकाबले में कुल्लू कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग बास्केटबॉल में जीसी सरकाघाट कॉलेज ने प्रथम स्थान, एमएलएसएम कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरे स्थान के मुकाबले में जीसी कुल्लू रहा।

बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान जीसी बासा एमएलएसएम कॉलेज ने दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर जीसी करसोग कॉलेज रहा। 

बॉक्सिंग महिला वर्ग में प्रथम स्थान एमएलएसएम दूसरे स्थान पर वी.जी.सी. मंडी तथा तीसरे स्थान पर जीसी कुल्लू कॉलेज रहा। 

आयोजन सचिव डॉ. कमलेश सेन ने आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि, कॉलेज प्राचार्या, विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक, मुख्य चयनकर्ता, निर्णायकों, विभिन्न कॉलेजों से आए टीम प्रभारियों, महाविद्यालय की विभिन्न समितियों, मीडिया बन्धुओं तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *