Spread the love

शिमला। प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि में वृद्धि की है।जिला स्तर के मेलों की अनुदान राशि को 30,000 रुपए से बढ़ाकर 50,000 रुपए, राज्य स्तर के मेलों की एक लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख, राष्ट्रीय स्तर के मेलों की दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख और अन्तरराष्ट्रीय मेलों की तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए की गई है।
वहीं, प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा के नुरपुर के जन्माष्टमी मेले को राज्य स्तरीय मेला अधिसूचित किया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *