Spread the love

शिमला। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में आयोजित शिमला जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बुधवार को विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबले रोमांचक रहे, जबकि खिलाड़ियों ने फाइनल तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष किया। 

जिला टेबल टेनिस संघ के प्रेस सचिव सुदीप महाजन ने बताया कि प्रतियोगिता में उभरती प्रतिभाओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव अभय लखनपाल सहित अकलेश सैणी, जसवंत गांगटा, सोमनाथ प्रामनिक, अरविंद और हिमांशु शर्मा उपस्थित रहे।

बुधवार को खेले गए मुकाबलों के परिणामों में गर्ल्ज अंडर-13 वर्ग के फाइनल में हिमन्या कश्यप ने नायशा को 3-1 से हराकर खिताब जीता। सेमीफाइनल में हिमन्या ने सान्वी सूद को 3-0 से, जबकि नायशा ने गीतांजलि को 3-1 से पराजित किया।

ब्वॉयज अंडर-13 वर्ग के फाइनल में अद्वय ब्राम्टा ने सार्थक आनंद को 3-0 से हराया। अंडर-15 गल्र्ज वर्ग में आध्या द्विवेदी ने अदविका कौशिक को 3-2 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, ब्वॉयज अंडर-15 वर्ग के फाइनल में आयान तोमर ने सात्विक गौतम को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की।

सेमीफाइनल मुकाबलों में अंडर-15 गल्र्ज वर्ग में आध्या ने हिमन्या कश्यप को 3-1 से और अदविका ने मिहिका डोगरा को 3-2 से हराया। ब्वॉयज अंडर-15 वर्ग में आयान ने अद्वय ब्राम्टा को 3-2 से, जबकि सात्विक गौतम ने अंशवीर को 3-1 से पराजित किया।

अंडर-19 ब्वॉयज वर्ग के फाइनल में युग ने तनय रावत को 3-2 से हराकर खिताब जीता। इससे पूर्व इस वर्ग के सैमीफाइनल मेें तनय रावत ने अथर्व वर्मा को 3-2 से और युग ने अद्वय ब्राम्टा को हराया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *