Spread the love

शिमला। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक हुई। इस बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद थे। इस दौरान मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई।

बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी, 2023 से 31 मई, 2026 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1628 निर्णय लिए गए, जिनमें से अधिकांश निर्णय पूरी तरह कार्यान्वित किए जा चुके हैं। शेष निर्णयों को लेकर भी चर्चा की गई, जिनमें गृह, राजस्व, वित्त, लोक निर्माण विभाग, वन, जलशक्ति, कार्मिक, श्रम एवं रोजगार, पंचायती राज, बहुउद्देशीय परियोजनाएं व ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता से जुड़े निर्णय शामिल हैं।

जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की और बाकी निर्णयों को समयबद्ध कार्यान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, सचिव मुख्यमंत्री राकेश कंवर, सचिव सहकारिता व टीसीपी अमरजीत सिंह, सचिव बागवानी व कृषि सी. पालरासू, सचिव आयुष ए. शायनामोल, सदस्य सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन, निदेशक ट्रेजरी विजय वर्धन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *