Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विनय कुमार ने संगठनात्मक विषयो पर चर्चा करते हुए प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों की पूरी जानकारी दी। 

विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रेस के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों,देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर लोगों को जागरूक करने के लिए केंद्रीय आलाकमान के दिशानिदेशों पर पूरा अमल किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश कांग्रेस नेताओं को जिलाबार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई है। प्रदेश के सभी जिलों में इसको लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है। प्रेस के माध्यम से, सभाओं के द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *