Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को ओक ओवर से चार एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह एंबुलेंस एचडीएफसी बैंक द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाई गई हैं। इन एंबुलेंसों को सुजानपुर, भोरंज, नादौन और देहरा क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय पहल के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने में मदद करेंगी। 

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक संजय अवस्थी, अनुराधा राणा और हरीश जनारथा, हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड राजीव कौड़ा, क्लस्टर हेड शिवेंद्र चौहान, ध्रुव बरागटा, वीरेंद्र शर्मा, स्टेट हेड विकास पठानिया, शाखा प्रबंधक नवीन धीमान, एरिया हेड धीरज शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *