शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू के मेलठी के युवा नेता रंजन चौहान समाजसेवा में भी आगे रहते हैं। समाज कल्याण के हर दम आगे रहने वाले रंजन चौहान वीरवार को कैंसर से जूझ रही एक महिला गीता देवी की जिंदगी बचाने को रक्तदान किया।
कैंसर पीड़ित महिला आईजीएमसी में दाखिल है और उसे ऐकाएक रक्त की जरूरत पड़ी। यह बात जब रंजन चौहान को पता चली तो वे खुद आगे आए और महिला की जान बचाने के लिए रक्त दान किया। उन्होंने आज 26वीं बार रक्त दान किया है।रंजन चौहान जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के उपाध्यक्ष हैं और वे पार्टी को कई अग्रणी संगठनों में काम कर चुके हैं।
