Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सोमवार को कर्नाटक के मैसूर के लिए रवाना होंगे। वह वहां लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित पीठासीन अधिकारियों की उच्च स्तरीय समिति की बैठक में भाग लेंगे।

यह बैठक 11 से 14 मई तक मैसूर स्थित साइलेंट शोर रिजॉर्ट में आयोजित की जाएगी, जिसमें “विधान सभा निकायों के कार्य संचालन और प्रक्रिया, नियमों का एकसमान मॉडल” विषय पर दो दिवसीय मंथन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को लोकसभा द्वारा गठित पीठासीन अधिकारियों की यह दूसरी उच्च स्तरीय समिति में शामिल किया गया है, जिसे हिमाचल प्रदेश के लिए सम्मानजनक उपलब्धि माना जा रहा है।

समिति के सभापति उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना हैं। समिति में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के अलावा कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर फरीद, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर तथा नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष शेरिंगेन लोंगकुमेर सदस्य के रूप में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा भी इस बैठक में भाग लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के साथ मैसूर जाएंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *