Spread the love

पालमपुर। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शनिवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान राज्य और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। 

राज्यपाल ने उनके राजनीतिक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व तथा प्रदेश और प्रदेशवासियों के विकास में उनके अमूल्य योगदान के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *