Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चार नगर निगम चुनावों में पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के समकक्ष  बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को चुनाव समिति के निर्णय का आदर करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव मैदान से हटने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के जो लोग पार्टी निर्णय के खिलाफ काम करेंगे, उनके खिलाफ पार्टी नियमों के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

विनय कुमार ने सोमवार को यहां कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में संगठन बड़ा होता है और संगठन के कोई भी आदेश या निर्णय सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि नगर निगमों, पंचायती राज संस्थाओं व नगर निकाय चुनावों में श्रेष्ट कार्य करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में विशेष सम्मान के साथ नवाजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित के कार्यों को पूरी प्राथमिकता दी जा रही है।

विनय कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें चुनाव से संबंधित जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव वॉर रूम सब पर कड़ी निगरानी रखते हुए इस पर अपनी कड़ी नज़र रखेगा और इसकी पूरी रिपोर्ट उन्हें समय-समय पर देगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *