Spread the love

शिमला। प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई है। शिमला और चंबा जिले के मरीजों की मौत हुई है। टांडा मेडिकल कालेज में चंबा जिले के चौंतड़ा की 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। वहीं, आईजीएमसी शिमला में एक 38 वर्षीय महिला की इस संक्रमण से मौत हुई है। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 288 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

उधर, राज्य में सोमवार को कोरोना संक्रमण का आंकड़ा दो सौ का आंकड़ा पार करते हुए 216 पहुंच गया। शिमला जिले में सबसे अधिक 61 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। कुल्लू जिले में 34, कांगड़ा में 25, हमीरपुर में 22, बिलासपुर में 15, किन्नौर में 14, मंडी मे 13, सोलन में 9, चंबा में 8, लाहौल-स्पीति में 7, ऊना में 6 और सिरमौर जिले में दो मामले कोरोना संक्रमित आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 20586 हो गया है। इनमें से अब तक 17760 मरीज इस रोग को मात देकर ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 192 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के 2511 एक्टिव केस हैं। शिमला जिले में सोमवार को 61 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। शिमला शहर के उपनगर कसुंपटी में 12 मामले पाजिटिव आए हैं। रोहड़ू और टिक्कर में 4-4, मतियाना, माल रोड शिमला और सेना अस्पताल में 3-3, विकासनगर, बीसीएस, न्यू शिमला और रामपुर में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। वहीं, ऊना जिले में कोरोना संक्रमण के 6 मामले पॉजिटिव आए हैं। गगरेट उपमंडल के कलोह से 24 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। गगरेट से 55 वर्षीय पुरुष और गगरेट के शिवबाड़ी से 35 वर्षीय युवक और हरोली उपमंडल के ईसपुर से 52 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।

हमीरपुर जिले में सोमवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 19 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में मैड़ क्षेत्र के गांव झिनकरी के पांच लोग 20 वर्षीय युवती, 15 वर्षीय लड़का, 11 वर्षीय लड़का, 34 और 58 वर्षीय महिला शामिल है। भोरंज के गांव बस्सी के भी पांच लोगों 45 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवती, 14 वर्षीय लड़का, 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 56 वर्षीय महिला, गांव रंगड़ के चार लोगों 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 56 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। पटलांदर क्षेत्र के गांव बरोग के तीन लोग 19 वर्षीय युवती, 42 वर्षीय व्यक्ति और 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव मनसाई में उत्तर प्रदेश से आया 18 वर्षीय युवक और भोरंज के गांव डुंगरी का 17 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *