Spread the love

राकेश जम्वाल ने पदाधिकारियों के साथ सुना 131वां एपिसोड, एआई और अंगदान पर दिया जोर 

सुंदरनगर‌। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड को पुंघ बूथ-13 पर अपने कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा भी की गई।

राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में विश्वभर के प्रतिनिधियों की भागीदारी का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत आज तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। यह देश के युवाओं, स्टार्टअप्स और डिजिटल क्रांति की ताकत का परिणाम है। भारत वैश्विक मंच पर मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है।

जम्वाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अंगदान जैसे मानवीय विषय पर दिया गया संदेश अत्यंत प्रेरणादायक है। अंगदान महादान है और यह कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है और भाजपा कार्यकर्ता इस दिशा में सकारात्मक पहल करेंगे।

राकेश जमवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के हर वर्ग को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच बन चुका है। इसमें समाज के अनसुने नायकों, नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को सामने लाया जाता है, जिससे देशवासियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार सदैव राष्ट्रहित और जनकल्याण को समर्पित होते हैं। भाजपा संगठन प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा और समाज में जागरूकता, सेवा और विकास के संकल्प को और मजबूत करेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *