Spread the love

तारादेवी में बनेगा वर्ल्ड क्लास वेलनेस सेंटर, 66 करोड़ रुपए होंगे खर्च – मेयर 

शिमला। नगर निगम शिमला अपनी आय बढ़ाने‌ को अब रियल एस्सेट में कदम रखेगा। इसका ऐलान नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को अकेले वित्त वर्ष का बेजट‌ पेश करते हुए किया। उन्होंने 688 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह पिछले वर्ष के मुकाबले पांच सौ करोड़ रुपए अधिक है‌ इसमें निगम की आय बढ़ाने के भी कदम शामिल हैं। आय बढ़ाने‌ का दारोमदार फ्लैट बनाकर जनता को देने पर रहेगा। वहीं तारादेवी में वर्ल्ड क्लास वेलनेस सेंटर से भी आय की उम्मीद है। इसके निर्माण पर 66 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

मेयर सुरेंद्र चौहान ने अगले वित्त वर्ष के लिए बजट में राजधानी शिमला के प्रवेश द्वार तारादेवी में नगर निगम वर्ल्ड क्लास वेलनेस सेंटर बनाने‌ की घोषणा की। इस परियोजना पर 66 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यहां मरीजों को फाइव स्टार स्तर की सुविधाएं व बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

मेयर ने नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए शहर में रियल एस्टेट कारोबार शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत नगर निगम स्वयं फ्लैट बनाकर बेचेगा, जिससे निगम को आर्थिक मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा रिज और मॉल रोड पर बच्चों को दूध पिलाने वाली माताओं के लिए फीडिंग रूम बनाए जाएंगे।

महापौर ने कहा कि नगर निगम ने 26 चिन्हित स्थानों पर फूड वैन देने की योजना बनाई है। इससे बेरोजगार महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं, कोर एरिया में प्रदूषण कम करने के लिए बैटरी से चलने वाले ई-कार्ट शुरू किए जाएंगे। वहीं, शहर के हर वार्ड में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। 

मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का बीमा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भड़याल में सोलर पैनल प्लांट लगाया जाएगा, जिससे निगम को सालाना करीब दो करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *