Spread the love

मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टारना मंदिर पहुंचकर मंडी जनपद के आराध्य देव कमरूनाग का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने माता श्यामाकाली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इसके उपरांत, मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा भूतनाथ मंदिर तथा भीमाकाली मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव में पधारे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे तथा प्रदेश निरंतर उन्नति और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *