Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के ट्रेनिंग कार्यों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शुक्ला ने कांग्रेस ट्रेनिंग कार्यों की पूरी जानकारी ली। 
इस दौरान राजीव शुक्ला ने प्रदेश के पार्टी नेताओं के सहयोग बारे भी जानकारी ली और पूछा कि पार्टी विधायक या वरिष्ठ नेता उन्हें कितना सहयोग देते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं बारे भी फ़ीडबैक लेते हुए कहा कि कांग्रेस ट्रेनिंग में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाना चाहिए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ट्रेनिंग विभाग के अध्यक्ष सचिन राव ने प्रदेश में कांग्रेस ट्रेनिंग पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अन्य राज्यों की अपेक्षा बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश ट्रेनिंग विभाग के प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल की सराहना की।उन्होंने कहा कि जो भी दिशा निर्देश पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें भेजा जाता है, उसका पूरा पालन होता है। 

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि वह स्वयं पार्टी के ट्रेनिंग विभाग पर अपनी नज़र रखे हुए हैं। उन्होंने सचिन राव का उन्हें पूरा सहयोग देने के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अपने सभी कार्यों को मजबूती से पूरा कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस का परिवार तेजी से आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस की नीतियां और कार्यक्रम को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। 
प्रदेश कांग्रेस ट्रेनिंग विभाग के प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल ने प्रदेश में चल रही कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों की पूरी जानकारी इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल में पूरा उत्साह है। पार्टी की बैठकों में कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। प्रदेश के हर जिले में पार्टी ट्रेनिंग कैम्प आयोजित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते इस कार्यक्रम में तेजी नहीं हो सकी है, लेकिन जैसे ही हालत सामान्य बनेंगे, प्रदेश में कांग्रेस अपने सभी ब्लॉकों में पार्टी की मजबूती के लिये मैदान में डट जाएगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *