Spread the love

1.13 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास

लोगों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, 88 लाख से बनेगी रौण सड़क

धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकण्डी में लगभग 88 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में दी।

पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हिमाचल सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लगातार ठोस कदम उठा रही है। राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, शिक्षक भर्ती, पाठ्यक्रम सुधार तथा कलस्टर प्रणाली जैसे नवाचारों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है।

रौण सड़क का शिलान्यास-300 आबादी को मिलेगा लाभ 

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि बोह पंचायत के दुर्गम गांव रौण की वर्षों पुरानी मांग को आज पूरा कर दिया गया है। 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया है, जिससे लगभग 300 लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी।

लाम गांव की सड़क का लोकार्पण

पठानिया ने बताया कि 12 लाख रुपये से निर्मित जीप योग्य लाम सड़क का लोकार्पण कर दिया गया है, जिससे गांव के करीब 25 परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त घरौली गाँव के लिए 5 लाख रुपये से बने इंटरलॉक टाइलयुक्त मार्ग को भी जनता को समर्पित किया गया।

8 लाख के अतिरिक्त कमरे जनता को समर्पित

उन्होने विद्यालय में 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बच्चों को बैठने हेतु 150 डेस्क देने की घोषणा की।

मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने वर्षभर शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानाचार्य वचन सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा मुख्यातिथि का स्वागत किया। एसएमसी प्रधान ओम ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *