Spread the love

शिमला। 1993 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. संजय सूद हिमाचल प्रदेश वन विभाग के नए मुखिया होंगे। मंगलवार को इस संदर्भ में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी। डॉ. संजय सूद को जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक के अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। हालांकि प्रदेश सरकार ने डॉ. संजय सूद को अगस्त माह में वन विभाग के प्रमुख (हॉफ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। उसके बाद 25 नवंबर को पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अमिताभ गौतम को हॉफ बनाया गया और वे 30 नवंबर को रिटायर हुए। अब प्रदेश सरकार ने डॉ. संजय सूद को स्थाई रूप से वन बल प्रमुख का जिम्मा सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. संजय सूद हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed