Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक मरीज की मौत कांगड़ा और दूसरे की हमीरपुर जिले में हुई है। इनमें एक कांगड़ा जिले में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। वहीं दूसरा मरीज हमीरपुर जिले का 50 वर्षीय व्यक्ति भी इस संक्रमण की चपेट में आया और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 257 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उधर, राज्य में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 219 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 43 मामले पाजिटिव आए हैं। वहीं, शिमला जिले में 42, कुल्लू जिले में 26, किन्नौर और बिलासपुर जिले में 24-24, कांगड़ा जिले में 18, चंबा जिले में 14, सिरमौर जिले में 9, हमीरपुर जिले में 8, सोलन जिले में 7, ऊना जिले में 3 और लाहौल-स्पीति जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 18522 मामले हो चुके हैं। इनमें से 15589 मरीज इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 219 मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में इस संक्रमण के 2642 एक्टिव केस हैं। 

शिमला जिले में 42 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इनमें से न्यू शिमला में 4, छोटा शिमला, टुटू, रामपुर, रोहड़ू में 3-3, संजौली, खलीणी, आईजीएमसी, जाखू, मतियाना में 2-2, भट्टाकुफर, पंथाघाटी, कोहबाग, मल्याणा, कसुम्पटी, मेहली, जाखू, विकासनगर, मसोबरा, ठियोग में एक-एक मामला पाजिटिव आया है। 

किन्नौर जिले में कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए हैं। लियो गांव से आए 24 कोरोना संक्रमितों में से 12 पुरुष, नौ महिलाएं व तीन 11, 14 व 16 वर्ष के बच्चे शामिल हैं। उपायुक्त गोपाल चंद ने बताया कि संक्रमित मामलों में एक डाक्टर भी शामिल है, जो हांगो में तैनात है। उनका भी संपर्क लियो गांव के एक व्यक्ति से हुआ था, जिसकी कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हुई थी। हांगो गांव को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। 9 अक्टूबर को लियो गांव का एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव आया था, जिस पर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। 
हमीरपुर जिले में शुक्रवार को 8 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इनमें आरटी-पीसीआर टैस्ट में 4 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के सोहारी क्षेत्र के गांव डुघियार का 25 वर्षीय युवक, जंगलबैरी क्षेत्र के गांव कुडाणा का 51 वर्षीय व्यक्ति और हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 10 रामनगर का 24 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा जलाड़ी क्षेत्र के गांव जंगल खोर में गुजरात से आए 49 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। वहीं, रैपिड एंटीजन टैस्ट में भी 3 लोग कोरोना पॉजीटिव आए हैं। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में पीडब्ल्यूडी कालोनी हमीरपुर का 51 वर्षीय व्यक्ति और बड़सर उपमंडल के सौर क्षेत्र के गांव थमनई का 44 वर्षीय व्यक्ति और 48 वर्षीय महिला शामिल है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *