Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जिला शिमला में रामपुर बुशहर में 53.96 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 3.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत धरगौरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, 1.78 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति उप-मंडल रामपुर के तहत विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्यों, 74.38 लाख रुपये की लागत से तहसील ननखड़ी में प्रवाह सिंचाई योजना फौला लधिधार के सुधार कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 89 लाख रुपये की लागत से निर्मित सहायक अभियंता कार्यालय एवं आवास लोक निर्माण सराहन का उद्घाटन भी किया।  

मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के अंतर्गत 25.76 करोड़ रुपये से ज्यूरी से सरांहन सड़क के उन्नयन कार्य, 2.77 करोड़ रुपये की लागत से आईटीबीपी कलोनी नोगली के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य, 4.57 करोड़ रुपये की लागत से मुनिश बाहली और दरकाली पंचायतों के पेयजल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य, ग्राम पंचायत कलेड़ा मझेवटी पंचायत में बेलूपुल से मझेवटी के लिए 1.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली प्रवाह सिंचाई योजना, नगर परिषद् रामपुर में छूटे हुए घरों के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीवरेज प्रणाली के कार्य और 9.96 करोड़ रुपये की लागत से ननखड़ी में निर्मित होने वाले बहुमंजिला शॉपिंग कांपलैक्स और बस अड्डे का शिलान्यास किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *