Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मंगलवार को यहां एसबीआई चंडीगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक कृष्ण शर्मा ने आपदा राहत कोष के लिए 1.55 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए लोगों से आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, एसबीआई हिमाचल के डीजीएम प्रभात कुमार तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed