Spread the love

कहा – मेले में देश और प्रदेश की नामी कंपनियों के भाग लेने की सम्भावना

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि रोजगार मेला 15 अक्तूबर को रथ मैदान, कुल्लू में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश और प्रदेश की नामी कंपनियों के भाग लेने की सम्भावना है और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों में एक हजार से अधिक रिक्तियाँ उपलब्ध हैं, जिनमें स्किल्ड, सेमी-स्किल्ड और अनस्किल्ड श्रेणियों के पद शामिल हैं। मेले में भाग लेने वाली कंपनियाँ मुख्य रूप से पर्यटन, ऑटोमोबाइल, फार्मासिस्ट, सिक्योरिटी, आतिथ्य एवं औद्योगिक क्षेत्रों से होंगी। उपायुक्त ने कहा कि यह मेला युवाओं को अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।

 उपायुक्त ने यह भी बताया कि रोजगार अवसरों के साथ-साथ युवाओं को मार्गदर्शन एवं परामर्श (काउंसलिंग) भी प्रदान की जाएगी, ताकि वे रोजगार की दिशा में सही निर्णय ले सकें। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले की सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण की जाएँ, ताकि प्रतिभागियों और कंपनियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में एडीसी अश्वनी कुमार, डीटीडीओ रोहित शर्मा, प्रधानाचार्य पॉलीटेक्निक पुनीत सूद सहित अधिकारी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed