Spread the love

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डा. राजीव बिन्दल समेत अन्य प्रदेश अध्यक्षों से करीब 2.30 घंटा वार्ता की। इस दौरान राज्यों में कोराना से उत्पन्न स्थिति, सरकार, प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।
इस दौरान जेपी नड्डा ने 28 मार्च से 7 अप्रैल तक हिमाचल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। वहीं विशेष तौर पर अन्य राज्यों को फेस कवर बनाने के लिए हिमाचल माॅडल को अपनाने की सलाह दी गई। जेपी नड्डा ने हिमाचल सरकार एवं प्रशासन के कार्य की उंचे स्वर में प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बधाई दी।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा से पीएम केयर फंड में 35,93,785 रुपए व सीएम कोविड फंड में 1,34,64,515 रूपए जमा कराए जा चुके हैं। इसी प्रकार 1 लाख 44 हजार 23 भोजन पैकेट व 42 हजार 488 मोदी राशन किट वितरित की जा चुकी है। 2 लाख 35 हजार 922 फेस कवर बनाए जा चुके हैं।
जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भोजन सामग्री वितरण, पीएम और सीएम रिलीफ फंड, फेस कवर निर्माण का कार्य करते रहेंगे व प्रत्येक व्यक्ति को आरोग्य ऐप डाउनलोड करांएगे। हर कार्यकर्ता द्वारा 40 लोगों को पीएम केयर से जोड़ना होगा। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी सफाई कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया, बैंक, पोस्ट आफिस कर्मियों के लिए थैंक गिविंग पत्र बनवाकर दस्तखत करवाकर भिजवाएं। नड्डा ने कार्यकर्ताओं को कोरोना से लम्बी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। डा. बिन्दल ने हिमाचल प्रदेश के लाखों कायकर्ताओं की ओर से उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी योजनाओं का अनुसरण होगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *