Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आज यहां शिमला कालीबाड़ी मंदिर की ओर से ‘हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पांस फंड’ के लिए 25 लाख रूपए का चैक भेंट किया गया। मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड के स्टाफ की ओर से 11 लाख रूपए और हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन के अध्यक्ष राम सुभग सिंह ने काॅरपोरेशन के कर्मचारियों की ओर से 3,78,700 रुपये के चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए। प्रबन्ध निदेशक, लाॅरिएट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, भराड़ी, शिमला के प्रोफेसर रण सिंह ने मुख्यमंत्री को ‘हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड’ के लिए एक लाख रूपए का अंशदान दिया। मुख्यमंत्री ने इन उदार योगदानों के लिए आभार व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *