Spread the love

शिमला। जिला शिमला पैशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन एवं शिमला शहरी का संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा से जिला। शिमला इकाई के अध्यक्ष भाग चन्द चौहान की अध्यक्षता में यह प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला। इस अवसर पर 12 सूत्रीय माँग पत्र सौंपकर उनसे आग्रह किया गया कि पेंशनर्ज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को सरकार द्वारा शीघ्र निपटाया जाए। 

जिला शिमला वेलफेयर एसोसियेशन के महासचिव भूप राम वर्मा ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में शिमला शहर में बैठने के लिये उचित स्थान उपलब्ध करवाने बारे व जिलाधीश शिमला से उपरोक्त माँगों पर संयुक्त सलाहकार, समिति बुलाने तथा मुख्यमन्त्री से यथाशीघ्र मिलने के लिए भी आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि विधायक हरीश जनारथा ने मुख्य तीनों मांगों पर आश्वस्त किया कि जल्दी ही इस बारे में बैठक के लिये मुख्यमन्त्री से समय की मांग रखी जाएगी। 

 विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि सही जगह का चयन करके पेंशनर्ज को बैठने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिलाधीश शिमला से एक सप्ताह के भीतर संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पैंशनर्ज वेलफेयर एसोसियेशन से मुख्यमन्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित करने का आवश्वासन दिया ताकि पेंशनर्ज की लम्बित माँगों पर विस्तार से चर्चा की जा सके। 

इस अवसर पर जिला शिमला के महासचिव भूपराम वर्मा, शिमला शहरी के अध्यक्ष मदन शर्मा, महासचिव सुभाष वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप राम शर्मा, उपाध्यक्ष मीरा ठाकुर, उपाध्यक्ष हेम प्रभा चौहान, कोषाध्यक्ष सुदामा राम शर्मा, पूर्ण चन्द शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, मुख्य सलाहकार हरिचन्द गुप्ता, मीडिया प्रभारी सेन राम नेगी, प्रैस सचिव लायक राम शर्मा, संयुक्त सचिव सुन्दर शर्मा शास्त्री, कार्यालय सचिव नन्द लाल शर्मा, एन.डी. वर्मा, सुभाष झगटा, घनश्याम ठाकुर, पी.एन. भारद्वाज, यशपाल ठाकुर, राकेश शर्मा, विजय ठाकुर, राकेश शर्मा, आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *