Spread the love

शिमला। ऑटो ऑपरेटर यूनियन, मैकलोडगंज (धर्मशाला) ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मैकलोडगंज में ई-रिक्शा के स्थान पर पेट्रोल ऑटो रिक्शा चलाने की मांग की है।

यूनियन का प्रतिनिधिमंडल उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बुधवार सायं मुख्यमंत्री से मिला। उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं से अवगत करवाया और इस एक मात्र मांग के समाधान की पुरजोर सिफारिश की।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मैकलोडगंज और आस-पास के क्षेत्रों में ई-रिक्शा चलाना अनिवार्य किया है। ई-रिक्शा खड़ी ढलानों, खासकर धर्मकोट, नड्डी, अप्पर भागसू, हैणी, रक्कड़ आदि पर चढ़ने में असमर्थ हैं और बीच रास्ते में ही रुक जाते हैं, जिससे यात्रियों और ऑटो चालकों को असुविधा होती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि यूनियन की मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भांति पेट्रोल ऑटो चलाने की अनुमति प्रदान की जाए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को इस निर्णय की समीक्षा करने और क्षेत्र के ऑटो चालकों को राहत देने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed