रिकांगपिओ। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बुधवार को कल्पा स्थित सर्किट हाउस में एक संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। बैठक में भाजपा नेता शिशु भाई धर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी ने की। इस बैठक में प्रत्याशी सूरत नेगी, मंडल अध्यक्ष कंवर सिंह, जीत राम, ज्ञापा पालदेन, दीप ज्योति, बीरबल लोकटस उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी ने बताया कि यह प्रवास 2 दिन का संगठनात्मक प्रवास रहेगा। इसके अंतर्गत आगामी रणनीति के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा जिला इकाई और मजबूत रूप में दिखाई देगी और जिस प्रकार से भाजपा के पांच मंडलों में किन्नर में कार्यक्रम चल रहे हैं वह अति उत्तम है।
