शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान निजी सचिव डॉ. आरएन बत्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जाता है कि डॉ. आरएन बत्ता को कुछ दिन से बुखार था। इसको लेकर उनका कोरोना का टेस्ट किया गया। रेपिड एंटीजन से किए टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे देखते हुए उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।
गौर हो कि मुख्यमंत्री के मनाली दौरे के दौरान उनके प्रधान निजी सचिव आरएन बत्ता साथ थे और उन्हीं के साथ वापस लौटे थे। बता दें कि बाजार के विधायक सुरेंद्र शौरी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं और वे भी सीएम के संपर्क में आए थे। इसके चलते सीएम जयराम ठाकुर ने अपनेआप को क्वारंटाइन किया है। अब सीएम के प्रधान निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
