Spread the love

कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र में 77 करोड़ 11 लाख रुपए की 18 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने बताया कि इनमें 6 योजनाओं का लोकार्पण तथा 12 का शिलान्यास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जोहल जेष्ठा सड़क, ज्वाली-टिंडा सड़क, तीर्थन खड्ड व सैंज खड्ड पर पुल, बंजार बाईपास सड़क और मंगलौर पुल समेत कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा सैन्ज बाजार, तीर्थन खड्ड व ब्यास नदी सहित विभिन्न स्थानों पर बाढ़ संरक्षण कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी।

जल जीवन मिशन के तहत टिंडा शरण, डोड़नीआगे भटग्रां और अन्य क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं बंजार बस स्टैंड के समीप बनी 279.68 लाख रुपए की बहुमंजिला पार्किंग का भी लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री ग्रेट हिमालयन नेचर पार्क देहुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर शरची में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में शरची, शिल्ही, तुंग, नोहाण्डा, पेखड़ी और कढ़ीधार गांवों को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम स्थल पर मंगलवार को उपायुक्त ने निरीक्षण कर सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए। मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 101 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *