Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में महिला के साथ हुई बर्बरता पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज के चलते कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार और घिनौनी दुराचार जैसी घटनाओं ने देश को आज फिर झकझोर कर रख दिया है।

राठौर ने हाथरस की इस घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनैतिक सरंक्षण के चलते देश मे अपराधी बेखौफ हैं और उनके हौसले बुलंद हैं। राठौर ने हाथरस की इस पीड़ित महिला के आधी रात को किए गए अंतिम संस्कार पर भी हैरानी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह कोई न्याय व्यवस्था नहीं है। पीड़ित परिवार के साथ यह एक बड़ा अन्याय किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लगता है कि कहीं न कहीं साक्ष्यों को मिटाकर अपराधियों को बचाने की यह कोई कोशिश हो सकती है।

राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में देश मे अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा देश की गम्भीर चुनौतियों से निपटने में भाजपा पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हाथरस की इस घटना ने देश में महिला सुरक्षा की पूरी पोल खोल कर रख दी है। देश में भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा आज फिर बेटियों के प्रति झूठा और थोथला साबित हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *