Spread the love

जांच एजेंसियों और आवाज उठाने वालों को धमकाना चाहती है कांग्रेस: जयराम ठाकुर

अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस अपना रही है यह हथकंडा

नेशनल हेराल्ड की हिमाचल में एक भी कॉपी आती नहीं और ढाई करोड़ का विज्ञापन देती है सुक्खू सरकार

मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नीत सुक्खू सरकार अब देश भर की जांच एजेंसियों को डराना धमकाना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि देश की जांच एजेंसियां कांग्रेस को किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दें और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें। इसी तरह कांग्रेस के नेता विमल नेगी की मौत के मामले में भी धमकी देकर भाजपा के नेताओं को और आम लोगों को डराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को लोगों के आरोप से इतनी ही समस्या है तो मामले की जांच सीबीआई को सौंप दे क्योंकि पूरे प्रदेश के लोग, विमल नेगी के परिवार के लोग पावर कारपोरेशन के लोग यही चाहते हैं। आज कांग्रेस द्वारा देश भर में ईडी कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है। यह घेराव इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ईडी ने कांग्रेस के सर्वे सर्वा राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें उनका नाम शामिल किया है। इस तरीके से जांच एजेंसियों के कार्यालय का घेराव करना किसी भी प्रकार से उचित नहीं ठहराया जा सकता। वे बुधवार को मंडी के जंजैहली में भाजपा द्वारा आयोजित ‘सक्रिय सदस्य सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। 

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार करना और उसके बाद भ्रष्टाचारी को शह देना कांग्रेस की पुरानी रीति रही है। 1937 में नेशनल हेराल्ड को शुरू किया गया था, शुरुआत में इसके 5 हजार शेयर होल्डर्स थे, यानी नेशलन हेराल्ड कभी नेहरू परिवार की जागीर नहीं रहा। इसमें उस समय के बड़े-बड़े क्रांतिकारियों का भी सहयोग था। नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन 2008 में बंद हो गया। इसके बाद नेशनल हेराल्ड की हजारों करोड़ों की प्रॉपर्टी को हथियाने के लिए नेहरू गांधी परिवार द्वारा जो हथकंडे अपनाए गए वह अपने आप में ऐतिहासिक हैं। किसी भी रसूखदार परिवार का सदस्य होने से किसी भी व्यक्ति को घोटाले करने की छूट नहीं मिलती है कांग्रेस को यह स्पष्ट रूप से समझ लेनी चाहिए। नेशनल  हेराल्ड में करोड़ों रुपए का घपला रिकॉर्डेड है। उसके दस्तावेज हैं। सबूत हैं।गवाह हैं।  उससे कांग्रेस कैसे भाग सकती है? इसलिए कांग्रेस के लोगों को इस तरीके से अराजकता फैलाने के बजाय कानून की स्थापित प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए अगर वह दोषी नहीं है तो उन्हें डरना नहीं चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड को हिमाचल के लोगों ने भ्रष्टाचार के मामले का अलावा कभी सुना नहीं होगा, हिमाचल के लोगों ने कभी पढ़ा नहीं होगा, हिमाचल प्रदेश में जिसकी एक कॉपी भी नहीं आती होग, उसके लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने ढाई साल में लगभग ढाई करोड़ रुपए का विज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन सिर्फ इसलिए दिया गया है क्योंकि वह राहुल गांधी का अखबार है। कांग्रेस का अखबार है। एक तरफ प्रदेश में महिला को अपने इलाज के लिए अपने जेवर गिरने पड़ रहे हैं। मात्र 50000 रुपए के इंजेक्शन के लिए एक बेटी के सर से पिता का साया उठ जा रहा है इस प्रदेश में राहुल गांधी के अखबार के लिए सरकार ढाई करोड रुपए खर्च कर रही है। एक सरकार के लिए इससे ज्यादा हास्यास्पद और संवेदनहीनता का और क्या हो सकता है।

जयराम ठाकुर ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस सरकार के एक-एक झूठ को हर कार्यकर्ता बेनकाब करे। कांग्रेस के नेताओं द्वारा फैलाई जा रहे झूठ के बारे में कांग्रेस के नेताओं से सवाल करें और प्रदेश के लोगों को आगाह करें। अब इस सरकार का कोई भविष्य नहीं है। जिस तरीके से झूठ के दम पर सत्ता हथियाना वाले अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को दिल्ली के लोगों ने सबक सिखा दिया इस तरीके का सबक अब हिमाचल प्रदेश के लोग कांग्रेस को सिखाएंगे और फिर इस बार सत्ता से जाने के बाद कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। कांग्रेस इस बार हिमाचल में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। क्योंकि कांग्रेस का झूठा अब बार-बार नहीं चलने वाला है। प्रदेश के लोगों को कांग्रेस की हकीकत पता चल गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *