Spread the love

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को छोटा शिमला में आयोजित द्वितीय नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रेपलिंग खेल का अपना एक प्राचीन इतिहास है और प्राचीन सभ्यता से इस खेल को खेला जाता है। इस खेल में हमारे प्रदेश तथा देश के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे है। 

रोहित ठाकुर ने कहा कि ग्रेपलिंग खेल को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि प्रदेश के बच्चे आगे जाकर इस खेल में अपना नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग लड़ रहा है। इस दृष्टि से भी खेलो को बढ़ावा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है ताकि नशे को छोड़ कर बच्चे खेल की और प्रोत्साहित हो। उन्होंने सभी आयोजकों को ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। 

इस दौरान पूर्व विधायक योगेंद्र चंद्र, ऑल इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कपूर, महासचिव ब्रिज शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, हिमाचल प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी के महासचिव व ऑल इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के संयुक्त सचिव गोपाल चंद मामटा सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *