Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 07 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। 

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व मंत्री 07 अप्रैल को सायं 04:30 बजे चौरा-रूपी बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। 08 अप्रैल को राजस्व मंत्री कल्पा व रिकांगपिओ में विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण करेंगे तथा 09 अप्रैल को   आम जनमानस की समस्याओं को सुनेंगे।

राजस्व मंत्री 10 अप्रैल को प्रातः 11 बजे रिकांगपिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दोपहर 02 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे। 

बागवानी मंत्री 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रूपी ग्राम पंचायत में रूपी सम्पर्क सड़क पर निर्मित 02 बैली ब्रिजों का लोकार्पण करेंगे। गुरुगुरी सड़क व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखेंगे तथा अठारो समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed