शिमला। शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटखाई की ग्राम पंचायत पनोग के गांव नेहरा के निवासी गोपाल धानटा, प्रताप धानटा, भूपिंदर धानटा, अजय धनी, विजय धनी, सचिन धानटा, अतुल धानटा, शकुन धानटा, दीक्षित धनी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही डिलवी गांव से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पिंकू चौहान, ग्राम पंचायत रावलाक्यार के चडियाणा गांव से भाजपा के कार्यकर्ता रंजन चौहान, अभिषेक चौहान, चेतन चौहान ग्राम पंचायत क्यारी के जोल से संबंध रखने वाले भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता वरुण चौहान ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त की है। इसी प्रकार चड़ियाणा निवासी विवेक चौहान व नितिन चौहान ने पूरी सक्रियता के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने सभी को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान कृषि विकास बैंक के निदेशक देविंदर नेगी, नगर पंचायत कोटखाई के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, घयाल क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंदर भिमटा, राम कृष्ण चौहान, भोपाल धानटा व विनीत चौहान भी उपस्थित रहे।
