Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने निगम की ओर से ‘हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड’ के लिए 51 लाख रुपये का चैक भेंट किया।
इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड के लिए माता मनसा देवी मंदिर द्वारा 51 हजार रुपये, ब्राह्मण सभा द्वारा 51 हजार रुपये तथा मदन मेडिकल स्टोर द्वारा 21 हजार रुपये का अंशदान दिया गया। मुख्यमंत्री ने फंड में दिए गए योगदानों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *