शिमला। छात्र राजनीति से निकले छतर ठाकुर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं। उनके अध्यक्ष बनाए जाने के आदेश मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने जारी किए।
छतर ठाकुर एनएसयूआई के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। अब एक कदम आगे बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की कमान उन्हें सौंपी गई है। छतर ठाकुर शिमला जिले के रोहड़ू से ताल्लुक रखते हैं।

