Spread the love

शिमला।‌ शिमला जिले के दुर्बल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोलाड़ में मनाई जाने वाली ऐतिहासिक राथल जातर को जिला स्तरीय मेला घोषित होने पर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। गौरतलब है कि सदियों से चला आ रही राथल जातर ग्राम पंचायत भोलाड़, शुराचली क्षेत्र व रोहड़ू के बठोलीगढ़ क्षेत्र की ऐतिहासिक जातर हैं। इस जातर में क्षेत्र के आराध्य देवता पवासी महासू, देवता बनाड़, देवता देशमोलिया व देवता गुडारु (छुपाडी) सदियों से भाग लेते आ रहे हैं। 

हाल ही में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राथल जातर में शिरकत की थी और जातर को जिलास्तरीय करने की घोषणा की थी जिसे प्रदेश सरकार ने कल हुई कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। 

राथल जातर को जिलास्तरीय मेला घोषित करवाने के लिए राथल जातर कमेटी के अध्यक्ष नरेन्दर राणा, देवता पवासी महासू के वज़ीर यश ठाकुर, उप प्रधान ग्राम पंचायत भोलाड़ किशोरी चौहान, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत भोलाड़ गोपी चंद राकटा, शीला दुग़टा, अंजना ठाकुर, हरिकृष्ण हंसरेटा, संजय हंसरेटा, राम लाल ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जोगिंदर सिंह हंसरेटा, रोशन लाल पोकटा, केवल राम पोकटा, ज्ञान सिंह हंसरेटा, केवल राम भागटा, दुला राम राणा, गोवर्धन सिंह ढींगटा, बहादुर सिंह सेहटा, शेर सिंह शोलू, विद्या सागर, हुकम चंद शोलू, मदन सिंह ढींगटा, विजय सिंह ढींगटा, खुशी राम, बेली राम चौहान, प्यारे लाल बेनेटा, मोहन सिंह दुग़टा, ईश्वर सिंह तरजेटा, सरमोद धीनटा व क्षेत्र की समस्त जनता ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *