Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वीरवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री, स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए पार्टी नेताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस दौरान कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। उन्होंने कहा कि इसी कारण आज का यह दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। इसलिए इनके कल्याण के लिये कार्य करने की बहुत जरूरत है। प्रतिभा सिंह ने बाल दिवस पर बच्चों को अपनी शुभकामनाएं भी दी।

इस दौरान पार्टी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक आदर्श सूद, विनीत गौतम, यशवंत छाजटा, देवेंद्र बुशैहरी, यशपाल तनाईक, प्रेम कौशल, आनंद कौशल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, बलदेव ठाकुर, नीरज बक्शी, पार्षद दलीप थापा व राजकुमार शर्मा, डॉक्टर दिनेश शर्मा, एसएस जोग़टा, प्रभा वर्मा, पुष्पा शोभटा, हेमराज शर्मा, अनिल चौहान, लोकश्वरी देवी, वीरेन्द्र जसवाल, पूर्ण चंद, चेतराम चौहान, सतपाल, कृष्णा जरयाल सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *