Spread the love

शिमला। वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि शिमला जिले के रोहड़ू के चांशल क्षेत्र को शीतकालीन खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाओं के आयोजन के लिए विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि चांशल क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को विकसित करने की अपार संम्भावनाएं हैं। इसके तहत पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, स्कीईँग, कैंपिंग साइट तथा ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पर्यटन विकास के साथ-साथ स्थानीय लोंगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे। वे शनिवार को चांशल में स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

पठानिया ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटकों के आने से जहां लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांशल व इसके आस-पास के क्षेत्र विकसित होंगे। उन्होंने छवारा ब्लाॅक के खरशाली में नई मंजिल नई राहें योजना के तहत खरशाली माता मंदिर के समीप 32 लाख रुपए से मानव निर्मित झील का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि नैसर्गिक सौन्दर्य से भरपूर खरशाली क्षेत्र में ट्रैकिंग टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत 29 लाख रुपए की राशि खर्च कर सरुलेख चांशल तक ट्रैकिंग मार्ग को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र की सड़कों को शीघ्र ही दुरुस्त किया जाएगा, ताकि विभिन्न क्षेत्रों से संबधित राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाएं इन क्षेत्रों में आयोजित की जा सकें। इस दौरान उन्होंने खरशाली में देवदार का पौधा भी रोपित किया। उन्होंने कहा कि रोहडू इंडोर स्टेडियम में पाई गई विभिन्न खामियों को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने रोहडू क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक भी ली तथा क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया।

वन मंत्री कोरोना संक्रमण काल से बचाव के लिए सभी आवश्यक मानकों को अनिवार्य रूप में दो गज की दूरी, माॅस्क को प्रयोग करना तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा, जिससे महामारी के बचाव में सभी जनमानस को सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर ग्रामीण विकास बैंक तथा रोहडू विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी शशि बाला, प्रधान मुख्य अरण्यपाल प्रदेश, डा. सविता शर्मा, भाजपा महासचिव व प्रभारी जिला महासू बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीपनी भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष रोहडू बलदेव रांटा, जिला उपाध्यक्ष जिला महासू भाजपा दिनेश रतवान, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा जयचन्द धान्टा और प्रधान खरशाली कृष्ण चंद, वंदना पठानिया तथा जोशना भारद्वाज भी उपस्थित थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *