Spread the love

शिमला। चंडीगढ़ में शिमला और सोलन स्टूडेंट वैलफेयर एसोसिएशन (SWASS) का गठन किया गया है। संगठन के गठन की घोषणा संस्थापक आदित्य विक्रम सिंह ज़ोधटा सहित विक्रांत शर्मा, अर्श ठाकुर, एप्ली राणा, राहुल मुलटा, साहिल ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, अभिषेक धलटा, सूर्या भरनाटा व अन्य सभी संस्थापक सदस्यों ने की।

इन सभी सदस्यों ने मिलकर इसका गठन कल्याणकारी पहलों को बढ़ावा देने, सहायता सेवाएँ प्रदान करने, हिमाचल के लोगों के बीच अपनेपन की भावना को बढ़ावा देने, सामाजिक अनुभवों को बढ़ाने के लिए एकजुटता के साथ साथ सभी छात्रों को सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के दृष्टिकोण के साथ समाज की हर आवाज को सुनने को सुनिश्चित करने व क्षेत्र कि संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षन के लिए किया है। उन्होंने सोलन और शिमला के छात्रों को इसमें शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया है, ताकि सभी मिलकर एक सहायक और संपन्न संगठन का निर्माण किया जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *