Spread the love

शिमला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत ने एक बार फिर नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली और भाजपा की नीतियों के उपर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को फ्रंट से लीड किया है। चाहे वह गरीब कल्याण का मामला हो, किसान कल्याण का मामला हो, युवाओं के, महिलाओं के उत्थान का मामला हो, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमैंट का मामला हो, राष्ट्रीय मुद्दों की बात हो, पीएम मोदी ने देश का आगे बढ़कर नेतृत्व किया है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी और उसके चंद ही दिनों के बाद हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगी है। डॉ.  बिंदल ने हरियाणा की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास रखा। कांग्रेस की परिवारवाद की नीति, कांग्रेस की जातियों के नाम पर बांटने की नीति और धर्म के आधार पर राजनीति करने की नीति को हरियाणा की जनता ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस तरह से देश को जातियों में बांटने में लगे हुए थे, आज जनता ने उनको बता दिया कि पूरा देश एक रहेगा, सनातन एक रहेगा, सनातन को जातियों में बांटने का षड्यंत्र नहीं चलेगा। 

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हरियाणा में हिमाचल कांग्रेस का जो माॅडल है उसको बेचने की भरपूर कोशिश हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हिमाचल के मुख्यमंत्री, हिमाचल के कांग्रेस के नेताओं ने झूठ परोसा और कहा कि हिमाचल में हमने गारंटियां पूरी कर दी हैं, परन्तु गारंटियां पूरी नहीं की। यह हरियाणा की जनता को समझ में आ गया और उस कारण ऐसी स्थिति बनी, जहां पहली बार 47 सीटें मिली थी, इस बार 49 सीटें लेकर पहली बार भाजपा ने इतना भारी बहुमत हासिल किया है। यह पूरी तरह से कांग्रेस की नकारात्मक सोच की हार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जातियों के नाम पर विभाजन की हार है और नरेंद्र मोदी की राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीयता उसकी जीत है। 

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल के कार्यकर्ता हरियाणावासियों का धन्यवाद करते हैं। हरियाणा भाजपा को बधाई देते हैं और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व,‌ जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता और अमित शाह की कार्यकुशलता के कारण यह संभव हुआ और वह इस जत  के लिए नायब सिंह सैणी को भी बहुत-बहुत बधाई देते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *