Spread the love

शिमला। प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि महिलाओं के बगैर समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे है। इसलिए समाज में इनका महत्व और भी बढ़ गया है। आज अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा ही महिलाओं को पूरा महत्व देते हुए उनके राजनीति में उनका योगदान सुनिश्चित किया। 

राठौर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने महिला कांग्रेस की स्थापना कर उनके राजनीति में आने का मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने अपने शासनकाल में पंचायतीराज संस्थाओं व स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर राजनीति में इनकी उपस्थिति सुनिश्चित की थी।

राठौर ने कहा कि आज सोनिया गांधी भी महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए अध्यक्ष रहते सोनिया गांधी ने महिला कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई। राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया और यही वजह है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति ओर सजग करने की जरूरत है। इसमें महिला कांग्रेस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से एक ओर जहां कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी, वहीं महिला अपने अधिकारों के प्रति ओर जागरूक होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही महिला उत्थान के लिए नीतियां व कार्यक्रम बनाए और यही वजह है कि आज देश में महिला साक्षरता दर बढ़ी है।

राठौर ने प्रदेश में महिला कांग्रेस के जन कल्याण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करें, जिससे सरकार को लोगों के दुख दर्द का पता लग सके। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *