Spread the love

कहा – हिमाचल के नगरों में मिनरल वाटर के रेट पर मिलेगा अब नल में जल 

शिमला। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और विधायक राकेश जम्वाल ने पानी के कनेक्शन और बिलों की भारी दरों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने करते हुए कहा कि खुद क़े खर्चों पर लगाम लगाने क़े बजाए सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। मनरेगा की दिहाड़ी पर अपने पालन पोषण करने वाले लोगों पर पानी क़े बिल लगाकर आम जनता क़े साथ अन्याय कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने चंद कसा कि सुक्खू सरकार का बस चले तो हवा पर भी टैक्स लगा दे। 

जम्वाल ने सोमवार को यहां कहा कि पहले बिजली के बिलों का भार आम जनता की जेब पर डालने के बाद अब पीने के पानी के बिलों का बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अपने मित्रों के ऐशो आराम के लिए जनता पर एक के बाद एक वित्तीय बोझ डाल रही है और महंगाई‌ के इस‌ दौर में आम आदमी को राहत देने के बजाय उसके‌ जीवन को बदहाल करने पर तुली है।‌ उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री देने की बात करने वाली कांग्रेस सरकार ने जयराम सरकार द्वारा दिए जा रहे 125 यूनिट की रियायत भी बंद कर दी और बिजली के रेट भी बढ़ा दिए।

विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत पूर्व जयराम सरकार के माध्यम से हर घर तक नल पहुंचाया। अब सुक्खू सरकार फ्री के लगाए नल पर टैक्स वसूलने जा रही है। शहरी क्षेत्र में भी पानी के टैरिफ बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी है और दाम इतने महंगे कर दिए कि मानो नलकों से सरकार जनता को मिनरल वाटर सप्लाई करने जा रही हो। इससे बेरोजगारी के दौर में बड़ी मुश्किल से रोजी रोटी कमाने वालों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार आने वाले समय ग्रामीण क्षेत्रों में हर नल पर मीटर लगाने की योजना बना रही है।

जम्वाल ने कहा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता में इतना रोष है कि सरकार बनने के पहले साल से ही सड़कों पर उतर कर विरोध करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में चुनाव हो जाए तो कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पायेगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *