Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। बुधवार को आईजीएमसी में पांवटा साहिब से इलाज के लिए आए कोरना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। मरीज को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के चलते पांवटा से आईजीएमसी रेफर किया था। वहीं, आईजीएमसी में ही सोलन से आए एक मरीज की भी मौत हो गई। उधर, सोलन जिले में भी महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। 

उधर, प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण का बड़ा विस्फोट हुआ। राज्य के 11 जिलों में 316 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए। इनमें से सबसे अधिक सोलन जिले में 69 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। वहीं, ऊना में 49, चंबा में 48, सिरमौर में 40, कांगड़ा में 36, हमीरपुर में 28, शिमला में 19, बिलासपुर में 15, कुल्लू में 7, मंडी में 4 और किन्नौर जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा आठ हजार को पार करते हुए 8147 पर पहुंच गया है। इनमें से 5586 मरीज इस रोग से ठीक हो चुके हैं। अब राज्य में 2487 एक्टिव केस हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *