Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पार्टी देशभर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चला रही है। देश के पर्यावरण एवं भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी द्वारा चलाए गए इस अभियान में हिमाचल प्रदेश भाजपा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक यह पौधरोपण अभियान चलाएगी। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाए जाएं। इस प्रकार राज्य में 8000 स्थानों पर 4 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा है प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है जो निरंतर इस अभियान की समीक्षा करेगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस अभियान में बढ़चढ़कर भाग लें। 

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत का विभाजन हुआ था। भारत माता के अंग भंग करते हुए पंजाब व बंगाल के दो हिस्से करके धर्म के आधार पर पाकिस्तान का गठन हुआ। मोहम्मद अली जिन्ना की धर्म के आधार पर भारत के विभाजन की मांग को उस समय के नेताओं ने स्वीकार किया, देश का विभाजन हुआ, लाखों लोग घरों से बेघर हुए। पाकिस्तान से हिन्दुस्तान की तरफ हिन्दु समाज को खदेड़ा गया, उनका पलायन हुआ और हजारों-हजारों नर, नारियों का नरसंहार हुआ। हजारों, माताओं, बहनो, बेटियों को अगवा किया, उनका शारीरिक, मानसिक शोषण किया और छदम विवाह करके उनका जीवन बर्बाद किया।

इतिहास के इस काले दिन को भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में स्मरण करवाएगी ताकि देश की पीढि़यों को भारत के विभाजन की दास्तां सुनाई जा सके। प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है जो इस कार्य को अंजाम देगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कई वर्षों से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाती आ रही है। इसी कड़ी में 15 अगस्त, 2024 को हिमाचल भाजपा हर मण्डल में हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में चारों संसदीय क्षेत्रों में टीम का गठन किया गया है जो इस अभियान का संचालन करेगी।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि भाजपा राजनीति के साथ-साथ राष्ट्र नीति और सामाजिक उत्थान के विषयों को निरंतर साथ लेकर चलती है। इसी कड़ी में कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम किया गया और रक्षाबंधन पर सामाजिक समरसता की दृष्टि से कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *