शिमला। भाजपा महिला मोर्चा चौपाल मंडल की उपाध्यक्ष पूनम माधाइक ने आज कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि अब वह कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर जनहित के काम करेगी।उन्होंने उन्हें कांग्रेस में शामिल करने पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व महासचिव रजनीश किमटा का आभार व्यक्त किया।
